TheVoiceOfHind

आज (07-07-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों का बन रहा भूमि-वाहन का योग


आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 07-07-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें जगन्नाथ रथ यात्रा का महत्व

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 7 जुलाई 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 15 मिनट पर, मास - आषाढ़, पक्ष - कृष्ण, तिथि - तीज रात 4 बजकर 15 मिनट तक, दिन - रविवार, नक्षत्र - पुष्य, रवि पुष्य योग 60 घाटी पूरी रात दूसरे दिन 6 बजकर 17 मिनट तक, कर्क राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता द्वारा लाभ होगा। जातक को भूमि-वाहन का योग बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में गुरु शिक्षा से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, विलाशिता पूर्ण जीवन होगा परिवार में प्रगति होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खर्चा होगा। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिक्षा से प्रगति होगी न्याय संगत काम करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक का न्याय संगत काम होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में गुरु पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक सावधान रहे,शिव पूजन करें पीला वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल अपनों से हानि होगी। जातक सावधान रहें हनुमान चालीसा के पाठ से सभी बाधा दूर होगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से मन में बिखराव होगा। आपसी तनाव रहेगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक तिल दान करें गणेश पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक का न्याय संगत काम होगा,काले तिल से शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में बिखराव होगा। जातक के धन का खर्चा होगा,गुरु पूजन करें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल  शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें