TheVoiceOfHind

आज (13-06-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों को गुरु शिक्षा से जुड़े होंगे लाभ


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 13-06-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: सीएम योगी ने यूपी कैबिनेट बैठक में 41 प्रस्ताव किए पास, देखें पास प्रस्ताव की लिस्ट

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 13 जून 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - ग्रीष्म, सूर्योदय लखनऊ का 05 बजकर 7 मिनट 50 sec., मास - ज्येष्ठ, पक्ष - शुक्ल, तिथि - सप्तमी 21 बजकर 34 मिनट तक, दिन - बुधवार, नक्षत्र - पूर्व फाल्गुनी प्रथम 29 बजकर 9 मिनट तक, सिंह राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

Read More: हर हफ्ते देखे ज्योतिष ज्ञान, जानें मनुष्य अपने भाग्य का कैसे कर सकता है निर्माण

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। स्वगृही मंगल तेजस्वी विचार से प्रगति होगी, जातक का सोचा हुआ काम बनेगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से जुड़े कई लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में उन्नति होगी, पुराने संबंधों में सुधार होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में शुक्र सोचा हुआ काम बनेगा। जातक सफेद वस्तु का दान करें, गौ सेवा करें गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि ग्रह स्थिति से स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक काले तिल से शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी। जातक को सूर्य आराधना करने से लाभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। जातक के नए काम बनेगा,पीला वस्तु का दान करें गणेश पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा गुरु का पूजन दर्शन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे मंगल अपने लोगों से विरोध रहेगा। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें, विजय ही विजय होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपने लोगों से हानि होगी। जातक सावधान रहें दिया गया धन वापस नहीं होगा,पीला वस्त्र धारण करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में गुरु शिक्षा से जुड़े कई लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा,गायत्री मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वगृही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक संगत काम करें तो शुभ रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में राहु से प्रगति में बाधा उत्पन्न करेगा। जातक इससे बचकर रहना काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें