TheVoiceOfHind

आज (16-05-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक धर्म परायण होकर रहे होगा लाभ


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 16-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बतादें कि आज दिनांक 16 मई 2024, संवत 2081, शालीवाहन 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - बैशाख, पक्ष - शुक्ल, तिथि - अष्टमी, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - माघ- सिंह राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से प्रगति होगी, शिव पूजन करें व्यापार में लाभ होगा।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गौ सेवा करें, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अचानक लाभ प्राप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हरा चारा गाय को देना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें रुका हुआ काम बनेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन केंद्र में चंद्रमा सूर्य गुरु अध्यात्म में प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे शिक्षा से लाभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के विचारो में प्रखरता रहेगी, सोचा हुआ काम बनेगा हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से भय रहेगा। जातक सावधान रहे, दिया गया धन वापस नहीं होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, सर्दी से बचे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक का धन का खर्चा होगा, गौ सेवा करें शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा अपने लोगो से हानि रहेगी। जातक को शिव पूजन से लाभ होगा।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दिन में 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें