TheVoiceOfHind

आज (2-09-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक का सोचा हुआ काम बनेगा


किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 2-09-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: फोन कॉल से चंद सेकेंडों में बुक कर सकेंगे ट्रेन टिकट, रेलवे की नई सर्विस लॉन्च

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 2 सितंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 45 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - कृष्ण, तिथि - अमावस्या दूसरे दिन सुबह तक, दिन - सोमवार, नक्षत्र - मघा नक्षत्र रात्रि 12 बजकर 45 मिनट तक, सिंह राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक को साधना में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, नौकरी में उन्नति होगी, सूर्य को अर्घ्य दें गायत्री का जाप करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें, सफेद वस्तु को दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तेजस्वी स्वभाव में सुधार करें। जातक शिव पूजन करें, हरा चारा गाय को दे गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन और आत्मा का मिलन होगा। जातक सूर्य उपासना गायत्री जाप करें, तामा पात्र से सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु विचारो से बिखराव करेगा। जातक इससे बचकर रहे हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि ग्रह विचारो में प्रखरता होगी। जातक को टेक्निकल शिक्षा से लाभ होगा, शिव पूजन करें काले तिल का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति कारक भाईयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले तिल से शिव पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 7 बजे से 9 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें