TheVoiceOfHind

आज (20-05-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहे सावधान


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 20-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 20 मई 2024, संवत 2081, शालीवशान 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - बैशाख, पक्ष - शुक्ल, तिथि - द्वादशी, दिन - सोमवार, नक्षत्र - चित्रा, कन्या राशि में चंद्रमा प्रथम रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से हानि होगी। जातक के मन में बिखराव रहेगा, शिव पूजन करें काले तिल का दान करें, कुत्ते को रोटी दें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन खुशियों से भरा होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी की पूजन दर्शन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, गाय को हरा चारा देना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक आज का दिन चोट आदि से बचे। जातक शिव पूजन करें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें, सफेद वस्तु का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से हानि होगी। जातक का दिया गया धन वापस नहीं होगा, स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार, पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक गुरु पूजन करें पीला वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा में उन्नति होगी, नौकरी में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से भय होगा। जातक सावधान रहे राजनीत से लाभ होगा शिव पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में मंगल भाईयो से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन केंद्र में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक का न्याय संगत काम बनेगा, शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां होगी, धर्म परायण होकर रहे।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें