TheVoiceOfHind

आज (23-07-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों के स्वास्थ्य में होगी गिरावट


किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 23-07-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: खतरनाक चांदीपुरा वायरस की कैसे करें पहचान, जानें लक्षण और खतरा

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाये। आपको बतादें कि आज दिनांक 23 जुलाई 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, सूर्योदय- काशी सूर्योदय 5 बजकर 20 मिनट पर, वर्षा- ऋतु, मास - श्रावण, पक्ष - कृष्ण, दिन- मंगलवार, तिथि - द्वितीय दिन में 12 बजकर 26 मिनट तक, नक्षत्र - धनिष्ठा नक्षत्र रात 11 बजकर 26 मिनट तक, मकर राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल..

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। जातक के धन का आगमन होगा, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक चंदन से शिव पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्व ग्रही शनि ग्रह आठवें स्थान में स्थित है। जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा अपने लोगों से हानि होगी। जातक सावधान रहें, दिया गया धन वापस नहीं होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में शनि विचारो में बिखराव होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गौ सेवा करें, शिव पूजन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में मंगल गुरु का साथ शिक्षा से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति से लाभ मिलेगा। जातक के भाईयों का प्रगति होगी, सोचा हुआ काम बनेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्व ग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक का न्याय संगत काम होगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु से प्रभावित रहेंगे। जातक काम में व्यस्त रहेंगे, मन में अशांति होगी, सावधान रहे शिव पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल अपरान्ह 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें