TheVoiceOfHind

आज (29-07-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों के परिवार में खुशियां मिलेगी


यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाये।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 29-07-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: हर हफ्ते देखे ज्योतिष ज्ञान, आज जानेंगे ज्योतिष क्या है ?

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाये। आपको बतादें कि आज दिनांक 29 जुलाई 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, सूर्योदय- काशी सूर्योदय 5 बजकर 23 मिनट पर, वर्षा- ऋतु, मास - श्रावण, पक्ष - कृष्ण, दिन- सोमवार, तिथि - नवमी रात 8 बजकर 11 मिनट तक, नक्षत्र - भरणी नक्षत्र दिन में 2 बजकर 11 मिनट तक, मेष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल..

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी,  सोचा हुआ काम बनेगा।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे, शिक्षा से लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गणेश पूजन करें। जातक को धन की वृद्धि होगी, नौकरी में सुधार होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, काले तिल से शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में राहु स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक तिल का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपने लोगों से सावधान रहे। जातक का दिया गया धन वापस नहीं होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में प्रखरता होगी। जातक का हनुमान जी के कृपा से सभी काम बनेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्व ग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को जल अर्पित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लग्न में स्थित राहु बाधा उत्पन्न करेगा। जातक इससे बचकर रहें, शिव पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें