TheVoiceOfHind

आज (3-08-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक हनुमान जी को चढ़ाएं चोला कामना होगी पूरी


आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 3-08-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 3 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 26 मिनट पर, मास - श्रवण, पक्ष - कृष्ण, तिथि - चतुर्दशी दिन में 3 बजकर 22 मिनट तक, दिन - शनिवार, नक्षत्र - पुनर्वसु नक्षत्र रात12 बजकर 44 मिनट तक, कर्क राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक को राजनीति में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आत्म कारक सूर्य और चन्द्रमा का साथ मन में शांति होगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, साधना सफल होगी, गुरु का पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें राहु स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे राहु राजनीति से अधिक लाभ होगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान जी का पूजन करें, लाल चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में प्रगति होगी। जातक उत्तेजना से बचे शिव पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तनाव ग्रस्त रहेगा। जातक के परिवार में बिखराव रहेगा, शिव पूजन करें काले तिल का दान करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा। जातक इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें