TheVoiceOfHind

आज (3-09-2024) का राशिफल, जातक करें यह उपाय स्वास्थ्य में होगा सुधार


किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 3-09-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: हर हफ्ते के ज्योतिष ज्ञान में देखे, ज्योतिष से सुख-दुख की प्राप्ति नौ ग्रहों की शांति कैसे करें

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 3 सितंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 46 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - कृष्ण, तिथि - अमावस्या सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक उसके बाद परेवा, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात 3 बजकर 2 मिनट तक, सिंह राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: SC के 75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने किया नया झंडा और प्रतीक चिह्न का किया अनावरण, जानें इसकी खासियत

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे मंगल विजय कारक ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक को स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, सफेद वस्तु से शिव पूजन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के कर्म में राहु ठेकेदारी या समिधा पर काम करने से लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन साधना मार्ग से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव पूजन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केतु ग्रह का प्रभाव रहेगा। जातक सावधान रहे, लड़ाई आदि से बचे।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे, शिव पूजन करें, सफेद वस्तु से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह स्थिति से सभी तरह से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि विचारो में प्रखरता होगी। जातक को टेक्निकल शिक्षा से लाभ होगा, पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा, शिव पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु का प्रभाव रहेगा। जातक की अचानक परिवर्तन से प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें