TheVoiceOfHind

आज (7-06-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक प्रगति के लिए करें यह उपाय


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है,


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 7-06-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 7 जून 2024, दिन - शुक्रवार, सूर्योदय लखनऊ  05 बजकर 13 मिनट 57 सेंकेंड, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ग्रीष्म - ऋतु, मास - ज्येष्ठ, पक्ष - शुक्ल, तिथि - परेवा 16 बजकर 46 मिनट तक, नक्षत्र - मृग द्वितीय, वृष राशि में उच्च का चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल..

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली लग्न में मंगल विजय कारक ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक समाप्त होगा। छठे स्थान में केतु अपना काम करेगा कुत्ते को रोटी देना शुभ होगा।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन राजयोग बनाएगा। उच्च का चंद्रमा पांच ग्रहों के साथ सूर्य से पीड़ित होकर विपरीत राज योग बनाएगा। जातक सफेद वस्तु का दान शिव पूजन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिनभाग्य भाव में स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक काले तिल से
शिव पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। आय भाव में चंद्रमा सुंदर रचना बनाएगा। जातक सफेद वस्तु चंदन आदि 
से शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक की कर्म भाव से प्रगति होगी, नौकरी-व्यापार में वृद्धि प्रमोशन होगा,गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन बाधाओं से ग्रस्त हो कर छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से मुक्ति मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा पांच गृहों के साथ उच्च का विपरीत राज योग बनेगा। जातक शिव पूजन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज के दिन छठे स्थान में मंगल ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पांचवे स्थान में मंगल उत्तेजना से बचे। जातक शिव पूजन करें पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शिक्षा से प्रगति होगी। जातक को नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, सूर्य को जल अर्पित करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से न्याय संगत काम होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन लग्न में राहु काम में रुकावट पैदा करेगा। जातक इससे बचकर काम करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें