TheVoiceOfHind

आज (8-06-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है,


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 8-06-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 8 जून 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - ग्रीष्म, सूर्योदय लखनऊ का 05 बजकर 13 मिनट 56, मास - ज्येष्ठ, पक्ष - कृष्ण, तिथि - द्वितीय 15:56 तक , दिन - शनिवार, नक्षत्र - आद्रा द्वितीय चरण, मेष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन लग्न में मंगल स्वग्रही तेजस्वी विचार से प्रगति होगी। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन सूर्य, शुक्र, बुध का साथ होना सूर्य से प्रभावित होकर रहेंगे। जातक दबाव के कारण शुक्र अपने ही घर में रह जायेगा, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन बुध का बिखराव होना धन का खर्चा होगा। जातक के सोचे काम में रुकावट देगा, राहु केंद्र में अचानक परिवर्तन कर सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि स्वग्रही स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक का नए काम करने से लाभ होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी। जातक के छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक समाप्त होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी बाधाओं को दूर करेगा। जातक को राजनीति से लाभ होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के तीसरे स्थान में शनि पांचवे स्थान में मंगल दोनो स्वग्रही तेजस्वी विचार से टकराव होगा, शिव पूजन से सफलता मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पांचवे स्थान में मंगल विजय कारक छठे स्थान में गुरु सभी बाधाओं को नष्ट करेगा। जातक को सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक राहु का दान करें गणेश पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें