TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (10-01-2025): जातक करें गुरु गीता का पाठ होगी प्रगति


आपको बतादें कि आज दिनांक 10 जनवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - दक्षिणायन, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 44 मिनट पर


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 10-01-2025 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: पाकिस्तान से छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC करेगी निरीक्षण

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 10 जनवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - दक्षिणायन, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 44 मिनट पर, मास - पौष, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - एकादशी दिन में 9 बजकर 22 मिनट तक, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - कृतिका नक्षत्र दिन में 1 बजकर 13 मिनट तक, वृष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखे ज्योतिष: कुंडली के भाव में चंद्रमा का फल देखे

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में सुधार होगा। जातक की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे, गुरु गीता का पाठ करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धर्म परायण होकर रहे। जातक शिक्षा एजुकेशन में वृद्धि करें, न्याय संगत काम करने से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक की आर्थिक मामले में प्रगति होगी, गणेश पूजन करें, दूर्वा से अभिषेक करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाई बहन पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक शिव पूजन करें, गायत्री मंत्र से अभिमंत्रित जल सूर्य को अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक का नौकरी में भी प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, गणेश जी का दर्शन पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सर्दी से बचाव करें। जातक की संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, पीपल वृक्ष पर तिल डालकर जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का 11 बार पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, पीला केशर युक्त खीर से गुरु मंत्र से हवन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गौ सेवा करें हरा चारा दे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगे। जातक को माता या महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा, रुका हुआ काम बनेगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जातक को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें