आज का राशिफल (10-02-2025): शिव पूजन से होगा व्यापार में लाभ
स्वास्थ्य के प्रति सीरियस रहे, रचनात्मक कार्य फलीभूत होगा, महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी, शिव पूजन करें सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।
_ Shiva worship will bring profit in business (1)_11zon.webp)
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 10-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखे ज्योतिष: कुंडली के पाँचवें भाव में नौ ग्रहों का फल
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 10 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 39 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - त्रयोदशी शाम 6 बजकर 58 मिनट तक, दिन - सोमवार, नक्षत्र - पुनर्वसु नक्षत्र दिन में 6 बजकर 1 मिनट तक, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
Read More: इन घरेलू ट्रिक्स से पाएं घने शाइनी बाल: गंजेपन से मिलेगा छुटकारा
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, डाक्टर वर्ग रिसर्च करें, प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन की वृद्धि होगी। जातक को व्यापार से अधिक लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, शिव पूजन करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक सर्दी से बचाव करें, दूर्वा से गणेश पूजन अभिषेक करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा। जातक स्वास्थ्य के प्रति सीरियस रहे, रचनात्मक कार्य फलीभूत होगा, महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी, शिव पूजन करें सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष का रहेगा। जातक का जीविका क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक रहेगा, शासन सता का सहयोग मिलेगा, आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जातक को महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु शुक्र का साथ से राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार से सहयोग मिलेगा। जातक सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जातक को मुकदमा आदि में विजय हासिल होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, राजनीति से प्रगति होगी।