TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (12-01-2025): आदित्य हृदय स्तोत्र का करें पाठ मिलेगी सफलता


नौकरी में प्रमोशन होगा, शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा, रुका हुआ काम बनेगा सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 12-01-2025 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: कन्नौज रेलवे हादसे से दहला दिल, 40 से अधिक मजदूर दबे

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 12 जनवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - दक्षिणायन, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 43 मिनट पर, मास - पौष, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - चतुर्दशी रात्रि 4 बजकर 32 मिनट तक, दिन - रविवार, नक्षत्र - मृगेशिरा नक्षत्र दिन में 11 बजकर 7 मिनट तक, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: दिग्गज एक्टर टीकू तलसानिया को आया ब्रेन स्ट्रोक, हालत गंभीर

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा, रुका हुआ काम बनेगा सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गुरु की कृपा से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, केसर युक्त खीर बनाकर हवन करें गाय की सेवा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रोफेसर अकाउंट वर्ग को विशेष लाभ होगा। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, दूर्वा से गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव होगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तेजस्वी विचार से शासन प्रशासन राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, महिला कर्मचारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, टेक्निकल शिक्षा में वृद्धि होगी, शिव पूजन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक सर्दी से बचाव करें, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चोट चपेट आदि की संभावना रहेगी। जातक सावधान रहे सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें, पीला वस्त्र धारण करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु भाइयों से लाभ होगा। जातक की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी में प्रमोशन होगा, तिल डालकर जल में शिव पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को यात्रा से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। पीला केशर युक्त खीर से हवन करें, पीपल वृक्ष के लकड़ी से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें