TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (12-03-2025): गाय को गुड रोटी हल्दी दे नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी


जातक को भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।


आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 12-03-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।  

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखे ज्योतिष: कुंडली में नवा भाव क्या है जानें...

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 12 मार्च 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - बसंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 13 मिनट पर, मास- फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि- त्रयोदशी सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक, दिन - बुधवार, नक्षत्र - मघा नक्षत्र रात्रि 4 बजकर 6 मिनट तक, सिंह राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता गुरु या महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जातक के नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा, सर्दी से बचाव करें, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में धन की वृद्धि होगी खुशियां मनाई जाएगी। जातक को भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, कुत्ते को ब्रेड दे, गाय को हरा चारा दे।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक को राजनीति से लाभ मिलेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु परिवार में प्रगति होगी। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, सोचा हुआ काम बनेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वगृही शनि ग्रह स्थित से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

आज का राहु काल: आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें