TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (13-02-2025): सूर्य को दें अर्घ्य मिलेगी सफलता


जातक को नए कार्य में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, गुरु पूजन करें, गुरु गीता का पाठ करें।


आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 13-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।  

Read More: चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, EVM का डेटा सुरक्षित रखे

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 13 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 37 मिनट पर, मास - फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - परेवा रात्रि 8 बजकर 20 मिनट तक, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - मघा नक्षत्र रात्रि 21 बजकर 7 मिनट तक, सिंह राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की तारीख का हुआ ऐलान, जानें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का तनाव परिवार में बिखराव होगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें, कला तिल डालकर जल में चढ़ाए।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला अधिकारी या माता या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जातक को नए कार्य में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, गुरु पूजन करें, गुरु गीता का पाठ करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक डाक्टर वर्ग रिसर्च करें, चिकित्सा विभाग में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन धन की वृद्धि होगी। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, किसी महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे सेंट आदि का उपयोग करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी या परिवार में तनाव रहेगा। जातक गायत्री मंत्र का जाप करें, सूर्य को अर्घ्य देकर शेष बचा जल प्रसाद ग्रहण करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले के लिए आज का दिन बुध ग्रह छठे स्थान में सूर्य शनि के लिए चिकित्सा विभाग में नौकरी करने वाले को सफलता मिलेगी। जातक सोचा हुआ काम बनेगा, परिवार में खुशियां मनाई जाएगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन यात्रा करने से लाभ होगा। जातक को संघर्ष में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, अग्नि से बचाव करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता द्वारा भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा। जातक हनुमान जी को गुड़ चना का प्रसाद चढ़ाए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सर्दी से बचाव करें। जातक शिक्षा का विस्तार करें, विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, गौ सेवा करें, परिवार में खुशियां मनाई जाएगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी करने वाले को शासन प्रशासन न्याय संगत काम करें, काले तिल का दान करें, प्रगति होगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल: आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें