TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (13-10-2024): हरा दूर्वा से करें गणेश पूजन विकास होगा


एकादश भाव में राहु अचानक परिवर्तन होगा, जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 13-10-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 13 अक्टूबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 15 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - शुक्ल, तिथि - एकादशी रात्रि 2 बजकर 31 मिनट तक, दिन - रविवार, नक्षत्र - विशाखा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 20 मिनट तक, मकर राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय परिवार की प्रगति होगी। जातक के नौकरी में सुधार होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पराक्रमी रहेगा। एकादश भाव में राहु अचानक परिवर्तन होगा, जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा का विकास होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, गणेश पूजन करें, हरा दूर्वा से अभिषेक करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को पत्नी के द्वारा सफलता मिलेगी, शिव को जल से अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भय कारक रहेगा। जातक के परिवार में बिखराव रहेगा, सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि विचारो से लाभ होगा। जातक की जुगाड़ से प्रगति होगी, काले तिल में जल डालकर पीपल में चढ़ाए।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए छठे राहु राजनीति से अधिक लोग प्रभावित रहेंगे। जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें, गाय को गुड़ रोटी हरा चारा दे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुक्र शनि की दृष्टि बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गौ सेवा करें, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक शिव पूजन करें, पीला वस्त्र दान करें, गणेश पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा का विस्तार होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें लाल चोला चढ़ाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे गुरु आय में चंद्रमा दोनों में पंचमं दृष्ट धर्म मार्ग से आया हुआ धन धान्य समृद्धि शुभ रहेगा।

आज का राहु काल : आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें