आज का राशिफल (2-02-2025): जातक करें यह उपाय राजनीतिक में होगा सुधार
नौकरी-व्यापार में उन्नति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल जल से शिव का अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 2-02-2025 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
Read More: वित्त मंत्री ने 2025-26 का पेश किया बजट, मोदी सरकार में सभी वर्गों का होगा विकास
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 2 फरवरी 2025, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 44 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - चतुर्थी दिन में 9 बजकर 15 मिनट तक, दिन - रविवार, नक्षत्र - उत्तरा भाद्र पद नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 33 मिनट तक, मीन राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
Read More: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सोनिया ने कहा- पुअर लेडी, कांग्रेस पर भाजपा ने किया वार
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों का सहयोग मिलेगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा का विस्तार करें। जातक विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, गौ सेवा करें, हरा चारा दे गणेश पूजन करने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव होगा। जातक उत्तेजना से बचे, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्य में वृद्धि होगी। जातक के नौकरी-व्यापार में उन्नति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल जल से शिव का अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शत्रुओं से भी काम बनेगा। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा संघर्ष करना होगा, प्लानिंग सहित काम करें, सूर्य ऊर्जा धारण करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में बिखराव होगा। जातक का चींटी को मीठा आटा देना शुभ रहेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का अभिषेक करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक उत्तेजना से बचाव करें, हनुमान साठिका का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपने लोगों से सावधान रहे। जातक शिव पूजन करें, पीला केशर युक्त खीर बनाकर हवन करें, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में कठिनाइयों के साथ काम करना होगा। जातक प्लानिंग सहित काम करें, धीमी गति से प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव पूजन करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को भूमि वाहन का सुख मिलेगा, नए काम में प्रगति होगी।