TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (31-01-2025): हनुमान साठिका के पाठ से बढ़ेगी पारिवारिक प्रतिष्ठा


जातक का रुका हुआ काम बनेगा, शिव पूजन करें, काले तिल डालकर जल से अभिषेक करें।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 31-01-2025 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: मोनालिसा को मिली पहली फिल्म, 'The Diary of Manipur' में करेंगी लीड रोल

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 31 जनवरी 2025, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 45 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - द्वितीय दिन में 2 बजे तक, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - शतभिषा नक्षत्र रात्रि 4 बजकर 15 मिनट तक, कुंभ राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: घर पर बनाएं 6 तरह के दही बड़े, हेल्थी के साथ स्वाद भी बिंदास

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक के नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, भाइयों से सहयोग मिलेगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा का विस्तार करें, जातक विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, नौकरी में प्रमोशन होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गौ सेवा करें, हरा चारा देना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प डालकर जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा सर्दी से बचाव करें। जातक सर्च करें सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, कठिन परिश्रम करना होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा। जातक के धन खर्च होगा, कठिन प्रयास से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक काला तिल डालकर जल में शिव का पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुख के साधन बनेंगे। जातक गाय की सेवा करें, गुरु गीता का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। जातक को शासन का सहयोग मिलेगा, रुका हुआ काम बनेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, शिव पूजन करें, काले तिल डालकर जल से अभिषेक करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, गुरु पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव जी का जलाभिषेक करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 से 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें