TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (7-10-2024): हनुमान जी के दर्शन से मिलेगा भूमि, वाहन का सुख


किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 7-10-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखे ज्योतिष: व्यक्ति निर्माण से लेकर समाज निर्माण तक ज्योतिष का महत्व

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 7 अक्टूबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 10 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - शुक्ल, तिथि - चौथ सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक, दिन - सोमवार, नक्षत्र - अनुराधा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 55 मिनट तक, वृश्चिक राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगल पराक्रम भाव में अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक का भूमि, वाहन आदि का योग बनेगा, हनुमान जी का दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में गुरु शिक्षा से जुड़े लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, मन में शांति होगी, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का अभिषेक करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, नौकरी में सुधार होगा, धन से प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे गाय को हरा चारा दे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक का मकान आदि में काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल वस्त्र धारण करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन से प्रगति होगी। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव को प्रसन्न करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शुक्र ग्रह स्थिति है सेंट यानी का इत्र का प्रयोग करें। जातक सफेद वस्तु से शिव का अभिषेक करें, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चंद्रमा गुरु की दृष्टी से आपस में गजकेशरी योग बनाता है। जातक भूमि वाहन आदि का पूजन करें, नया काम बनेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु से अपने लोगों का विरोध होगा। जातक पीला वस्त्र धारण करें, गुरु पूजन करें, अवरोधक समाप्त होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल तेजस्वी स्वभाव से सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि पूर्व संचित कर्म का हिसाब होगा। जातक शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें, धीमी गति से प्रगति होगी न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु का प्रभाव रहेगा। जातक का अचानक परिवर्तन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, पीला वस्त्र में नारियल लपेट कर जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें