TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (7-11-2024): शिव का करें अभिषेक भूमि वाहन होगा प्राप्त


किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 7-11-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: दिशा बैठक के दौरान राहुल ने उठाए सरकार और DM की व्यवस्था पर सवाल

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 7 नवंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - शरद, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 32 मिनट पर, मास - कार्तिक, पक्ष - शुक्ल, तिथि - छठी रात्रि 9 बजकर 2 मिनट तक, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ नक्षत्र दिन में 9 बजकर 40 मिनट तक, धनु राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता से लाभ मिलेगा। जातक को भूमि वाहन आदि में विजय प्राप्त होगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का अभिषेक करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक गौ सेवा करें, हरा चारा दे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बिखराव रहेगा। जातक परिवार में स्त्री को प्रसन्न करें, गणेश पूजन करें, दूर्वा से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाइयों से लाभ होगा। जातक गणेश पूजन करें, दूर्वा से अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक सफेद पुष्प से शिवार्चना करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए, बजरंग बाण का 11 पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु सभी अवरोधक को समाप्त कर सफलता हासिल करेंगे। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, केशर युक्त खीर बनाकर हवन करें पीला वस्त्र धारण करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन की वृद्धि होगी। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, काले तिल से शिव पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से मिश्रित जल पीपल वृक्ष पर चढ़ाए।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक कर्म में बदलाव होगा। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें