आज का राशिफल (8-11-2024): जातक करें यह उपाय बन जाएंगे बिगड़े काम
जातक की नौकरी-व्यापार में प्रगति होगी, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।
_ People should do this remedy, spoiled work will be (1)_11zon.webp)
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 8-11-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
Read More: सपा दफ्तर पर लगा पोस्टर- बटेंगे तो गैस सिलेंडर ₹1200 में मिलेगा...
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 8 नवंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - शरद, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 32 मिनट पर, मास - कार्तिक, पक्ष - शुक्ल, तिथि - सप्तमी रात्रि 7 बजकर 58 मिनट तक, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र दिन में 9 बजकर 26 मिनट तक, मकर राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कर्म भाव में चंद्रमा तेजस्वी विचार से लाभ रहेगा। जातक की नौकरी-व्यापार में प्रगति होगी, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा का विस्तार करें। जातक के भाग्य का उदय होगा, रुका हुआ काम बनेगा, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, बजरंग बाण का 11 बार पाठ करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यापार में वृद्धि होगी। जातक सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सफेद वस्त्र धारण करें, गौ सेवा करें, गणेश पूजन करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो के बिखराव से बचे। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें, बजरंग बाण का 11 बार पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विलासिता में धन का खर्चा होना परिवार में खुशियां मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, पीला वस्तु का दान करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, जीव दान दे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव का अभिषेक करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का 11 बार पाठ करें।