TheVoiceOfHind

दिल्ली सीएम शपथ समारोह: आतिशी 5 मंत्रियों के साथ आज लेंगी शपथ


अतिशी के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम अतिशी, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, मुकैश अहलावत कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे।


Delhi CM Oath Ceremony: देश की राजधानी दिल्ली में आज दिल्ली के सीएम का इंतजार पूरा हो जाएंगा क्योंकि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा लेने के बाद आज दिल्ली की सीएम पद की शपथ आतिशी लेने वाली हैं। बताते चले कि आतिशी 5 मंत्रियों के साथ आज दिल्ली की CM नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। यह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजनिवास में किया जाएगा, तो आईये बतादें कि अतिशी के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम अतिशी, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, मुकैश अहलावत कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे।

the voice of hind- दिल्ली सीएम शपथ समारोह: आतिशी 5 मंत्रियों के साथ आज लेंगी शपथ

जानें शपथ ग्रहण तैयारियां

दिल्ली के राजनिवास में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह आज यानि की शनिवार, 21 सितंबर की शाम 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा। सीएम पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद अतिशी यहां आज शपथ ग्रहण करेंगी। आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया और उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की मांग की। जिसके बाद आज की तारीख फाइनल हुई थी। वहीं आज के दिन अतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। जो नई सरकार की दिशा और नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Read More: Waqf Amendment Bill: AIMIM अध्यक्ष का आरोप संपत्ति छीनना चाहते पीएम मोदी

the voice of hind- दिल्ली सीएम शपथ समारोह: आतिशी 5 मंत्रियों के साथ आज लेंगी शपथ

इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। इस सत्र के दौरान, आतिशी को बहुमत सिद्ध करना होगा, जो उनकी सरकार की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण होगा। बताते चले कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

केजरीवला के इस्तीफा देने का कारण

बतादें कि अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने दौरान कहा था कि वह अब तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक दिल्ली की जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं देती। इस ऐलान के बाद केजरीवाल ने एलजी से मुलाकात कर पद से इस्तीफा दे दिया था।

the voice of hind- दिल्ली सीएम शपथ समारोह: आतिशी 5 मंत्रियों के साथ आज लेंगी शपथ

Read More: पिशाचनी: सच या कल्पना? असली रूप और सुरक्षा उपायों की खोज

शपथ ग्रहण को लेकर बोले उपराज्यपाल

वहीं केजरीवाल के इस्तीफा और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है और शपथ ग्रहण समारोह राज निवास में शाम 4:30 बजे होगा। AAP के एक नेता के अनुसार समारोह के सादे ढंग से आयोजित होने की संभावना है।

the voice of hind- दिल्ली सीएम शपथ समारोह: आतिशी 5 मंत्रियों के साथ आज लेंगी शपथ

आतिशी का कार्यकाल

आपको बतादें कि दिल्ली सीएम बनने से पहले आतिशी के पास सबसे ज्यादा मंत्रालय रहे हैं। आतिशी को केजरीवाल का सहयोगी और विश्वासपात्र माना जाता है। अन्ना आंदोलन के समय से ही वो केजरीवाल के साथ हैं। सरकार में सबसे ज्यादा मंत्रालय भी उन्हीं के पास थे और केजरीवाल के जेल जाने के बाद से वो पार्टी और सरकार से जुड़े अधिकतर मुद्दों पर मुखर भी रही हैं। वहीं मंत्री बनने से पहले आतिशी शिक्षा के लिए पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें