TheVoiceOfHind

आज (1-02-2024) का राशिफल, यह राशि सेहत के प्रति रहे जागरूक


सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 1-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं...


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 1-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 1 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - कृष्ण, तिथि - छठ, दिन - बृहस्पतिवार, नक्षत्र - चित्रा, कन्या राशि में चंद्रमा जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में अशांति भय का होना रहेगा, जातक को हनुमान जी के पूजन, गुरु पूजन से शांति होगी।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातक को आज के दिन स्वास्थ में हानि, सर्दी का प्रभाव रहेगा। जातक खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन सुंदर रहेगा, जातक धर्म मार्ग पर चलकर प्रगति करेंगे। भाग्य भाव में शनि धीमी गति से प्रगति करते हैं, जातक पीपल में जल दान करें लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा, छठे भाव में मंगल विजय कारक होकर सभी बाधाओं को दूर करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक को आज के दिन स्वास्थ हानि हो सकती है, आठवें भाव में राहु पेट संबंधी हानि करेगा। जातक मछली का जल में जीव दान करें।

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन कष्ट कारक माता को कष्ट हो सकता है, जातक को पीले वस्तु के दान, गौ सेवा से शांति मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा, रुका हुआ काम बनेगा। शत्रु वर्ग पराजित होगे हनुमान जी का पूजन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन राजनीति में सफलता पचावे भाव में राहु अचानक लाभ कारी होगा। शिक्षा में रुकावट डालेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन सुंदर मंगलमय रहेगा, जातक को नए काम में रुचि होगी फॉरेन का योग बनेगा। गौ सेवा सफेद वस्तु के दान से जातक को लाभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आत्म कारक नौकरी में लाभ प्रमोशन होगा। जातक सूर्य नारायण को जल अर्पित करें।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन राज योग बनाएगा। जातक स्वस्थ के प्रति जागरूक रहे पीपल में जल दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा परिवार में प्रगति शुभ काम का योजना सफल होगी, जातक पीला वस्तु का दान करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा, जो शुभ कार्य में बाधा उत्पन्न करेगा।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें