आज का राशिफल (3-02-2025): शिव पूजन से सफलता के साथ बढ़ेगी प्रतिष्ठा
जातक का अचानक परिवर्तन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 3-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: U19 World Cup भारतीय टीम ने रचा जीत का इतिहास
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 3 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 43 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - पंचमी सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक, दिन - सोमवार, नक्षत्र - रेवती नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 17 मिनट तक, मीन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
Read More: दिल्ली कह रही है, अब की बार भाजपा सरकार!, पीएम ने विपक्ष के खोले दाव
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक का सोचा हुआ काम कठिन परिश्रम से बनेगा, शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता या धर्म गुरु महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जातक का अचानक परिवर्तन होगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे, दूर्वा से गणेश पूजन करें, गाय को गुड़ रोटी हरा चारा दे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के मन में बिखराव होगा, सोचा हुआ काम विलंब से बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें लाल चोला चढ़ाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सर्दी से बचाव करें। जातक चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। जातक का चींटी को मीठा आटा देना होगा, गणेश पूजन करें, गाय को हरा चारा दे।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रिसर्च करने वाले को सफलता मिलेगी। जातक का अचानक परिवर्तन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक तेजस्वी स्वभाव से बचे, हनुमान पूजन करें साठिका का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक पीला पुष्प डालकर जल में प्रवाहित करें या केसर युक्त खीर से गुरु मंत्र से हवन करें, नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में पीपल वृक्ष पर चढ़ाए।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गुरु गीता का पाठ करें, व्यापार में वृद्धि होगी, पीला वस्तु का दान करें।