TheVoiceOfHind

आज (22-01-2024) का राशिफल, इन राशि पर होगी भगवान राम की विशेष कृपा


सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 22-01-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं आज वहीं विशेष दिन है जिस दिन राम मंदिर की प्राण प्रितष्ठा हो रही है।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 22-01-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं आज वहीं विशेष दिन है जिस दिन राम मंदिर की प्राण प्रितष्ठा हो रही है। राम भक्तों का 500 साल का इंतजार अब खत्म हो रहा है, इसी बीच जानेंगे आज किस राशि का काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 22 जनवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, मास - पौष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - द्वादशी, नक्षत्र - मृग, दिन - सोमवार जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि 

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ मंगलमय है, लग्नेश मंगल भाग्य भाव में उच्च के चंद्रमा के साथ रह कर सभी काम में सफलता प्रदान करेगा। आज का किया गया काम बहुत सुंदर होगा।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ के प्रति सावधान रहने के लिए जरूरी है, जातक सफेद वस्तु का दान करें उससे शांति मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन परिवार के लिए खुशियो से भरा होगा, सभी लोग मिलकर भगवान शिव को प्रसन्न करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विजय का प्रतीक होगा, छठे भाव का मंगल सभी बाधाओं को दूर करेगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले जातक आज के दिन स्वास्थ के प्रति जागरूक रहे, काला तील के दान से पीपल के पूजन से शांति मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन बाधा से युक्त सफलता रहेगी, जातक स्वास्थ के प्रति जागरूक रहे, गौ की सेवा पूजन करे हरी वस्तुओ का दान दें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पराक्रमी होगा, जातक सर्दी से बच के रहे हनुमान जी के पूजन से लाभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक के लिए आज का दिन राजनीति कारक होगा, जलीय पदार्थ से लाभ रहेगा धर्म के प्रति जागरूक रहें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय धर्म में आस्था रखने वाले को विजय प्राप्त होगा। शिक्षा से प्रगति होगी नौकरी व्यापार से लाभ प्रमोशन होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तेजस्वी विचार के साथ उच्च के विचार फॉरेन जाने का योग बनेगा, जातक काले तिल का सेवन करे दान दे।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन कर्म में निपुणता तर्क संगति काम होगा, शनि ग्रह के प्रभाव से लाभ लोहा धातु में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन परिवार में खुशियां लगायेगा, मंगलिक काम में सफलता मिलेगी। जातक गुरु पूजन पीला वस्तु का दान करे।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है जो सभी के लिए सामान्य रहेगा, अगर आप को राशि और कुण्डली से जूड़ी विशेष जानकारी लेनी हो तो राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।  

खास आपके लिए

बड़ी खबरें