आज (8-02-2024) का राशिफल, गौ पूजन से इन जातको के जीवन में आयेगी खुशियां
सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 8-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं...
![](https://api.thevoiceofhind.com/storage/uploads/images/861b250eb800236e7d442ec0263eeaaa.jpg)
आज का राशिफल: सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 8-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 8 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - कृष्ण, तिथि - त्रयोदशी, नक्षत्र - उत्तरा आषाढ़, राशि - धनु में चंद्रमा ,दिन - गुरुवार, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्यशाली है, नया काम का शुरुआत होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ में सुधार होगा। माता को कष्ट हो सकता है, जातक गौ सेवा सफेद वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आपसी तनाव रहेगा, विचारो में बिखराव होगा। जातक गाय को हरा चारा दे, गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी, जातक सावधान रहे, शिव पूजन करे साथ ही सफेद वस्तु का दान करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पराक्रमी होगा, रुका हुआ काम बनेगा। जातक हनुमान जी का पूजन करे, सूर्य नारायण को जल दान करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन माता को पेट से परेशानी हो सकती है, जातक गुरु पूजन, गीता पाठ करे लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन परिवार में प्रगति शुभ काम बनेगा, नौकरी व्यापार में लाभ होगा। जातक सफेद वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा, तीसरे स्थान में मंगल भाई को लाभ देगा। जातक गायत्री मंत्र का जाप करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन खुशियों का होगा, परिवार में प्रगति होगी। जातक गौ गुरु पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन माता को कष्ट, भाईयो से बिखराव रहेगा, तीसरे स्थान में बैठा राहु शांति से लाभ होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन लग्न में शनि न्याय संगत काम कराएगा। जातक निडर हो कर रहे, शिव पूजन करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातक आज के दिन मंगलमय धर्म परायण होकर रहे, विजय अंत में आप की होगी, स्त्री से लाभ होगा।