देश दुनिया

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ली अंतिम सांस, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी जताया शोक

Sushil Modi Death : बीजेपी के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, इसके चलते बीते सोमवार यानि की (13 मई) की रात को उनका निधन हो गया हैं। वो 72 साल के थे, बतादें कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही कई पीएम मोदी समेत कई मंत्रियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सुशील मोदी ने दी थी अपनी बीमारी की जानकारी

बतादें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए 3 अप्रैल जानकारी देते हुए कहा- ”मैं पिछले छह महीने से कैंसर से जूझ रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा । PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

जानें कहा होगा अंतिम संस्कार

बताते चले कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व राज्य सभा सांसद सुशील मोदी का सोमवार को देर रात निधन हो गया। उनका इलाज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि की (एम्स) चल रहा था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। वहीं उनके निधन की जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करके दी। आपको बतादें कि पूर्व राज्यसभा सांसद का पार्थिव शरीर कल मंगलवार यानि की (14 मई) को पटना के राजेंद्र नगर इलाके में उनके आवास पर लाया जाएगा और दिन में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Read More: पीएम मोदी और मीडिया पर राहुल ने कसा तंज, जल्द शादी करने का किया ऐलान

पीएम मोदी अपने मित्र को खो कर हुए दुखी

बताते चले कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म लिखा- पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है।

बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!

रक्षा मंत्री ने जताया गहरा दुख

इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताते हुए कहा- “बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता, श्री सुशील कुमार मोदी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित था। उन्होंने बिहार में पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए काफ़ी परिश्रम किया। बिहार के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!”

जेपी नड्डा ने किया शोक व्यकत

पूर्व डिप्टी सीएम को खोने से दुखी होकर जेपी नड्डा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा- “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। विद्यार्थी परिषद से लेकर अभी तक हमने साथ में संगठन के लिए लंबे समय तक काम किया। सुशील मोदी जी का पूरा जीवन बिहार के लिये समर्पित रहा। उनका ना होना असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को सम्बल प्रदान करें। ॐ शान्ति!”

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *