देश दुनिया

RBI Gold Reserve पर बड़ा खुलासा!

मुंबई: रिजर्व बैंक ने विदेशी मीडिया में आयी उन रिपोर्टों का जोरदार खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि केंद्रीय बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट को रोकने के लिए भारी मात्रा में सोना बेचा है। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये रिपोर्ट “सही नहीं हैं”। उसने कहा कि वह हर महीने उसके पास पड़े भौतिक सोने के आंकड़े जारी करता है।

Read More: मिशन 2027: योगी सरकार ने बदली मंत्रियों की जिम्मेदारियां

आरबीआई मे जारी की विज्ञप्ति

प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि मई में जारी पिछली रिपोर्ट उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें रिपोर्ट का लिंक भी साझा किया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आज की तारीख में भी स्वर्ण भंडार 880.52 टन पर अपरिवर्तित है, जितना मई में जारी अप्रैल महीने की रिपोर्ट में था।

RBI Gold Reserve पर बड़ा खुलासा!
RBI Gold Reserve पर बड़ा खुलासा!

मई में जारी रिपोर्ट में बताया गया था कि 03 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में केंद्रीय बैंक के सोने के भंडार में 180 किलोग्राम का इजाफा हुआ था। यह मार्च के 880.34 टन से बढ़कर 880.52 टन पर पहुंच गया था।

विदेशी मीडिया ने जारी किया दावा

मौजूदा समय में दुनिया भर में जारी व्यापार और भू-राजनैतिक अनिश्चितताओं के बीच रिजर्व बैंक एक साल में 940 किलोग्राम सोना खरीद चुका है। पिछले साल 02 मई को केंद्रीय बैंक के पास 879.58 टन सोना था।

Read More: दिल्ली मालवीय नगर होटल अग्निकांड की दर्दनाक कहानी

आरबीआई की आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में लोगों को इस तरह के मामलों में सिर्फ केंद्रीय बैंक द्वारा प्रकाशित आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गयी है। उल्लेखनीय है कि कुछ विदेशी मीडिया ने दावा किया था कि आरबीआई ने 12 अरब डॉलर मूल्य के बराबर सोना बेचा है।

https://www.rbi.org.in

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *