UP Election 2027: अखिलेश का दावा- इंडिया’ गठबंधन रहेगा, बीजेपी का 300 पार का नारा
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तैयारियों के साथ सियासी हलचल तेज होने लगी हैं। वहीं भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा अपने-अपने दलों के साथ मैदान में उतर चुकी हैं। ऐसे में यूपी में साल 2027 में विधानसभा चुनाव के आयोजन होने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा ऐलान किया हैं और अपना रुख साफ करते हुए उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन रहेगा।
"इस बार भारतीय जनता पार्टी का 2027 के चुनाव में पता भी नहीं लगेगा, उनका सफाया होने जा रहा है।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 19, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, मैनपुरी pic.twitter.com/R8f3wciK4K
Read More: LG ने बदल दी सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी टाइम
इंडिया’ गठबंधन है और रहेगा- अखिलेश
आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा साल 2027 चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा -आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन रहेगा। अखिलेश यादन ने कहा- “2027 के विधानसभा चुनाव में “पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) राज्य से भाजपा को उखाड़ फेंकेगा। इंडिया’ गठबंधन है और रहेगा।”
"भारतीय जनता पार्टी को अगर आईना दिखाओगे तो आपसे नाराज हो जाएंगे।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 19, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, मैनपुरी pic.twitter.com/P4RT5ukB8z
जैसा कि आप सभी जानते है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में दो साल से कुछ कम का समय बचा हैं, ऐसे में राजनीति हलचल काफी तेज हो गई हैं। वहीं तैयारियों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सीधे-सीधे सीएम योगी आदित्यनाथ की कुर्सी पर खतरा बताकर दिल्ली और लखनऊ के बीच सब कुछ ठीक न होने का दावा करते दिख रहे हैं।
Read More: अखिलेश यादव के गंभीर आरोपों पर केशव मौर्य का पलटवार, दी नसीहत
"यह सेना है योगी सेना, योगी जी उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 19, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, मैनपुरी pic.twitter.com/0qVzUtN3wd
बीजेपी का 300 प्लस का नारा
इधर दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का भी चुनाव की तैयारियों के 300 प्लस का नारा आ गया है। भाजपा का यह नारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के तरफ से आया है, इस नारे के जरिए केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के राजनीतिक गणित का समीकरण बिगाड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।दरअसल, अखिलेश लगातार यूपी की बीजेपी सरकार को घेरते हुए 2027 में सत्ता में वापसी के दावे करते दिखते हैं। ऐसे में 300 पार का नारा भाजपा की अलग रणनीति को साफ दिखा रहा है।
सपा, बसपा, कांग्रेस चाहे साथ-साथ लड़ें या अलग-अलग,
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 21, 2025
खिला था कमल, फिर खिलेगा कमल!
भाजपा 2027 में 2017 दोहराएगी —
फिर एक बार 300 पार!
न दंगा, न माफिया राज,
न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार —
तीसरी बार, प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार!
Read More: वैभव सूर्यवंशी के मैच के फैन हुए सुंदर पिचाई, बिहार का लाल बना बड़ा स्टार
केशव प्रसाद मौर्य – सपा समाप्तवादी पार्टी कहलाएगी
बताते चले कि अखिलेश यादव यादव द्वारा 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने भी करारा जवाब देते हुए X पर लिखा- “सपा, बसपा, कांग्रेस चाहे साथ-साथ लड़ें या अलग-अलग, खिला था कमल, फिर खिलेगा कमल! भाजपा 2027 में 2017 दोहराएगी-फिर एक बार 300 पार! न दंगा, न माफिया राज, न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार-तीसरी बार, प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार!”
2027 में सपा का सियासी समापन तय!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 20, 2025
‘समाजवादी’ अब सिर्फ़ नाम रहेगा, असल में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद कहलाएगी ‘समाप्तवादी’ पार्टी।
यूपी में फिर जोर-शोर से खिलेगा कमल!
जय भाजपा, तय भाजपा!
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा -2027 में समाजवादी पार्टी का सियासी समापन तय है। समाजवादी अब सिर्फ नाम रहेगा। असल में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद सपा समाप्तवादी पार्टी कहलाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा – यूपी में फिर जोर-शोर से कमल खिलने जा रहा है। जय BJP तय बीजेपी।
बता दें, 2017 के विधानसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य यूपी बीजेपी के अध्यक्ष थे। बीजेपी इस चुनाव में 325 सीट जीती थी। उस समय बीजेपी ने अकेले 312 सीट जीती थी। बाकी अन्य सहयोगी दलों ने जीती थी। यूपी चुनाव 2017 में प्रचंड जीत के बाद गोरखपुर से फायरब्रांड नेता और सांसद रहे योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया गया था। फिर 2022 में बीजेपी की सीटें घटी, लेकिन बहुमत के साथ सत्ता में दोबारा वापसी कर ली थीं। बीजेपी यूपी में जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है।
सत्ता के लिए बेचैन समाजवादी पार्टी… pic.twitter.com/XCXCmFn23p
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 20, 2025
Read More: ‘एक मंदिर, एक कुआं, एक श्मशान से मिटेगा जातिवाद’- कांग्रेस के आरोप पर मोहन का वार
सपा पर केशव मौर्य का सीधा हमला
केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए एक कार्यक्रम में कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता की मलाई खाने के लिए बेचैन है, लेकिन अखिलेश यादव की कुंडली में 2047 तक सत्ता का युग नहीं है। साथ ही केशव ने सवाल किया कि 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार में जिस पीडीए का आज नाम ले रहे हैं उनका तब समर्थन था कि नहीं था। अगर उनका समर्थन था तो आपकी सरकार में उनपर अत्याचार क्यों हुए हैं।
समाजवादी पार्टी का फ़र्ज़ी PDA… pic.twitter.com/2C1wgGJEs8
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 20, 2025
डिप्टी सीएम बिना किसी का नाम लिए कहा कि पिछड़ों की नौकरियों को एक जाति को दे दी गई थी। पिछड़ों, दलितों की जमीनों पर सपा के गुंडों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। जो यूपी उत्तम प्रदेश बनना चाहिए था उसे आपने दंगा प्रदेश बना दिया था। गुंडा, माफिया, अपराधी प्रदेश बना दिया था। पूरे उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में झोंक दिया था।