देश दुनियाबिजनेस/नॉलेज

रसोई गैस फिर महंगी, विपक्ष ने पूछा सरकार से सवाल

दिल्ली: घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर रविवार से 29 रुपये महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये का हो गया है। हालांकि वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Read More: गैंगस्टर केस रद्द, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार

रसोई गैस महंगी

रसोई गैस फिर महंगी, विपक्ष ने पूछा सरकार से सवाल
रसोई गैस फिर महंगी, विपक्ष ने पूछा सरकार से सवाल

पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से घरेलू रसोई गैस के दाम दूसरी बार बढ़ाये गये हैं। इससे पहले 07 मार्च को इसमें 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी थी। इस दौरान, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी-भरकम वृद्धि हो चुकी है। गत 01 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपये बढ़ाकर 3,113.50 रुपये कर दी गयी थी। पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से दिल्ली वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 1,373 रुपये बढ़ चुके हैं। इस साल फरवरी में इसकी कीमत 1,740.50 रुपये थी।

वहीं घरेलू LPG दामों को लेकर कांग्रेस नेता Mallikarjun Kharge ने कहा- ” घरेलू LPG दामों में आग की लपटें आम जनता की रसोई को भस्म करने पर तुली हुई है !! मोदी सरकार ने पिछले 4 महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में ₹89 की बढ़ोतरी की है।

कांग्रेस ने किए सरकार 3 सवाल —

संसद में मोदी जी ने लंबी-चौड़े दावे किए थे कि वे West Asia War के चलते 41 देशों से Fuel Diversification कर रहे हैं। उसका क्या हुआ? ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी LPG की क़िल्लत क्यों है?

2025-26 में उज्ज्वला योजना में 5.56 करोड़ परिवारों ने केवल एक या एक भी Refill नहीं करवाया। इनमें से 3.30 करोड़ ने तो एक भी सिलेंडर Refill नहीं लिया। ये तो West Asia Crisis के पहले की बात है। क्या ये मोदी सरकार की लूट का नतीजा नहीं है?

मोदी जी और भाजपा नेता UPA के दौरान महँगाई का शोर मचाते थे। क्या ये सच नहीं है कि मोदी सरकार ने 12 सालों में घरेलू LPG के दामों में ₹530 की बढ़ोतरी की? अब भाजपा के नेता सड़कों पर सिलेंडर लेकर क्यों नहीं बैठ रहे हैं?

https://iocl.com/indane-cooking-gas-overview

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *