पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़े दाम पर सरकार ने कहा…
दिल्ली: तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से गैर-ब्रांडेड डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पहले इसकी कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर थी। इसी प्रकार एक लीटर पेट्रोल की कीमत तीन रुपये बढ़ाकर 97.77 रुपये कर दी गयी है।

Read More: NEET-UG 2026: Re-exam, एडमिट कार्ड की डेट जारी, होंगे बदलाव
आज से बढ़े दाम

बताते चले कि आज, 15 मई 2026 को भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही दिल्ली में CNG के दामों में भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। मिली जानकारी की मानें तो वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है।

जानें क्या है नया दाम
कंपनी ने अपने ब्रांडेड (प्रीमियम) पेट्रोल एक्सपी95 की कीमत 2.99 रुपये बढ़ाकर 104.88 रुपये प्रति लीटर और ब्रांडेड डीजल एक्सजी की कीमत तीन रुपये बढ़ाकर 95.95 रुपये प्रति लीटर कर दी है। गत 28 फरवरी को पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद ब्रांडेड डीजल की कीमत दूसरी बार बढ़ाई गयी है। इससे पहले मार्च में इसमें दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी।
𝐓𝐡𝐞 𝐫𝐢𝐬𝐞 𝐨𝐟 𝐚 𝐠𝐥𝐨𝐛𝐚𝐥 𝐬𝐮𝐩𝐞𝐫𝐩𝐨𝐰𝐞𝐫 𝐢𝐬 𝐛𝐞𝐢𝐧𝐠 𝐰𝐫𝐢𝐭𝐭𝐞𝐧 𝐢𝐧 𝐫𝐞𝐚𝐥-𝐭𝐢𝐦𝐞.
— BJP (@BJP4India) May 15, 2026
Moving far beyond the pre-2014 era of waiting for Western consensus, India is actively architecting a multipolar world order through a 'humanity-first' approach. From… pic.twitter.com/Ep63Ws9COi
प्रमुख शहरों में आज के नए दाम (अनुमानित):
- दिल्ली: पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर।
- मुंबई: पेट्रोल ₹106.68 और डीजल ₹93.14 प्रति लीटर।
- कोलकाता: पेट्रोल ₹108.74 और डीजल ₹95.13 प्रति लीटर।
- चेन्नई: पेट्रोल ₹103.67 और डीजल ₹95.25 प्रति लीटर।
- इसके अलावा, दिल्ली में CNG की नई कीमत ₹79.09 प्रति किलो हो गई है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में यह ₹87.70 प्रति किलो है।
