TheVoiceOfHind

आज (09-05-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक करें गौ सेवा होगा समाधान


यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 09-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बतादें कि आज दिनांक 9 मई 2024, संवत 2081, शालीवाहन 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - बैशाख, पक्ष - शुक्ल, तिथि - प्रतिपदा, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - कृतिका, वृष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन खुशियों से भरा होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा सूर्य को जल अर्पित करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन गुरु चंद्रमा का योग गजकेशरी योग बनाता है। जातक का इस समय किया गया काम सफल होगा सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शिक्षा से प्रगति होगी। जातक को नौकरी में प्रगति होगी गौ सेवा करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि से स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को नए काम से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा। जातक का धन का खर्चा होगा गौ सेवा करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी बाधाओं को दूर करेगा। जातक को राजनीति से लाभ होगा हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन केंद्र में गुरु शिक्षा से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा पीला वस्त्र दान करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से भय रहेगा। जातक सावधान रहे दिया गया धन वापस नहीं होगा, पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में मंगल भाईयो से लाभ होगा। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक को स्वास्थ्य में सुधार होगा शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को परिवार में प्रगति होगी, नौकरी में प्रमोशन होगा पीला वस्तु का दान करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें