TheVoiceOfHind

आज (11-06-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों का नौकरी में होगा प्रमोशन


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है,


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 11-06-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: रोजाना करें इन फलों का सेवन लंबी उम्र तक त्वचा रहेगी खूबसूरत और जवां

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 11 जून 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - ग्रीष्म, सूर्योदय लखनऊ का 05 बजकर 8 मिनट 33 sec., मास - ज्येष्ठ, पक्ष - शुक्ल, तिथि -  पंचमी 17 बजकर 28 मिनट तक, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - अश्लेषा द्वितीय चरण तक, मेष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

Read More: मोदी 3.0 सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जानें किसको मिला कौन सा मंत्रालय, देखें लिस्ट

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक सफेद चंदन दूध से शिव पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से प्रगति होगी, नौकरी में प्रमोशन होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्य का उदय होगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चोट आदि से बचे। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक की नए काम करने से प्रगति होगी, नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक के सभी अवरोधक समाप्त होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति में परिवर्तन कराएगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपने लोगों से हानि होगी। जातक सावधान रहें दिया गया धन वापस नहीं होगा।

धनु  राशि

धनु  राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गुरु पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहू राजनीति में सुधार होगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाईयों में आपसी तनाव रहेगा। जातक के परिवार में बिखराव होगा शिव का पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल अपरान्ह 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें