आज (13-08-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों को गजकेशरी योग से मिलेगी खुशियां
किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
, people of these zodiac signs will get happiness.webp)
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 13-08-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 13 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 31 मिनट पर, मास - श्रवण, पक्ष - शुक्ल, तिथि - नवमी सुबह 6 बजे तक, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - विशाखा नक्षत्र प्रात 7 बजकर 35 मिनट तक, वृश्चिक राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे, शिव पूजन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गजकेशरी योग से प्रभावित रहेंगे। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, शिव पूजन करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनों से हानि होगी। जातक सावधान रहें, दिया गया धन वापस नहीं होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, शिव पूजन करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक के नौकरी में सुधार होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राजनीति से लाभ होगा। जातक तिल दान करें, गणेश पूजन करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नीच राशि में चंद्रमा भटकाव से बचे। जातक शिव पूजन करें, सफेद वस्तु का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे राहु भाईयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में चंचलता रहेगी। जातक के काम में सुधार करना है अपने अंदर ज्ञान को विकसित करना है।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्य में वृद्धि होगी। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा।