TheVoiceOfHind

आज (15-06-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक करें शिव पूजन बाधा होगी दूर


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है,


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 15-06-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: अयोध्या राम मंदिर को पाकिस्तानी आतंकी ने दी बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन हुआ अलर्ट

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 15 जून 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 8 मिनट 53 sec., मास - ज्येष्ठ, पक्ष - शुक्ल, तिथि - नवमी 26 बजकर 33 मिनट तक, दिन - शनिवार, नक्षत्र - उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 8 बजकर  14 मिनट चतुर्थ चरण उसके बाद हस्त नक्षत्र, कन्या राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

Read More: जानें गंगा दशहरा का महत्व और शुभ मुहूर्त, गंगा स्नान के लिए प्रशासन हुआ अलर्ट

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक पर मन का बिखराव रहेगा, चंद्रमा केतु के साथ ग्रहण योग बनेगा, शिव पूजन करें सफेद वस्तु का दान करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में गुरु-शिक्षा से जुड़े कई लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज के दिन सूर्य का प्रवेश होगा। शुक्र, बुध के साथ मिथुन राशि में गर्मी से सावधान बचे,जातक शिव पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, हनुमान जी को चोला चढ़ाएं तथा दर्शन पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज के दिन आठवें स्थान में राहु से स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज के दिन को ग्रहण योग से मन में बिखराव अशांति होगी। जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा, शिव पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, काले तिल का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल विजय कारक ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे गुरु पांचवें स्थान में मंगल सभी तरह से सफलता मिलेगी। जातक को शिक्षा से जुड़े कई लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक को भाइयों से लाभ होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए केंद्र में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें तो बहुत लाभ होगा, काले तिल से शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में बिखराव होगा। जातक के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, शिव पूजन करें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें