TheVoiceOfHind

आज (18-05-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों को होगा व्यापार में लाभ


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है,


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 18-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 18 मई 2024, संवत 2081, शालीवशान 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - बैशाख, पक्ष - शुक्ल, तिथि - दशमी, दिन - शनिवार, नक्षत्र - उत्तरा फाल्गुनी, कन्या राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में अशांति तनाव रहेगा। जातक शिव पूजन करें काले तिल का दान करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, शिक्षा से लाभ होगा रुका हुआ काम बनेगा, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के माता को कष्ट रहेगा, परिवार में बिखराव होगा गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि ग्रह स्थिति से चोट आदि से बचे। जातक शिव पूजन करें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा, जातक सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी बाधा उत्पन्न होगी। जातक सावधान रहें, शिव पूजन करें सफेद वस्तु को दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी तरह से सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में प्रखरता होगी। जातक धर्म में आस्था रखे रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से भाईयो से लाभ होगा। जातक को व्यापार से लाभ होगा, पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पांचवे स्थान में गुरु शिक्षा से प्रगति होगी। जातक को नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, शिव पूजन करें काले तिल का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन लग्न में स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक का न्याय संगत काम होगा, काले तिल का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक का धन का खर्चा होगा, गुरु पूजन करें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें