TheVoiceOfHind

आज (18-06-2024) का राशिफल, जातक करें यह उपाय शिक्षा-नौकरी में होगा लाभ


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है,


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 18-06-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: हर हफ्ते देखे ज्योतिष ज्ञान, जानें ज्योतिष शास्त्र और विज्ञान से कैसे करें ग्रहों का उपाय

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 18 जून 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 9 मिनट 20 sec., मास - ज्येष्ठ, पक्ष - शुक्ल, तिथि - द्वादशी, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - स्वाति तृतीय चरण दिन में 2 बजकर 52 मिनट तक, तुला राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय परिवार में खुशियां मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा अपनो से भय रहेगा। जातक को शिक्षा से जुड़े कई लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, सूर्य को जल अर्पित करें गाय को हरा चारा दे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि ग्रह स्थिति से चोट आदि से भय रहेगा। जातक सावधान रहे, काले तिल से शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को नए काम करने से लाभ होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे मंगल पांचवें स्थान में राहु राजनीति में सुधार होगा। जातक उत्तेजना से बचे, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपने लोगों से सावधान रहें। जातक का दिया गया धन वापस नहीं होगा, पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से लाभ होगा। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, पीला और सफेद वस्तु का दान करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें