TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (14-10-2024): सफेद चंदन से करें शिव पूजन, स्वास्थ्य में होगा सुधार


जातक के धन का खर्चा होगा, नौकरी से लाभ होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 14-10-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखे ज्योतिष: जानें ज्योतिष और ग्रह नक्षत्र ब्रह्मांड तक सूर्य मंडल का ज्ञान

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 14 अक्टूबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 15 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - शुक्ल, तिथि - एकादशी रात्रि 2 के बाद द्वादशी, दिन - सोमवार, नक्षत्र - शतभिषा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 29 मिनट तक, कुंभ राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: बिश्नोई गैंग का खौफ: बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी और सलमान को दी धमकी

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार का प्रगति होगी। जातक के धन का खर्चा होगा, नौकरी से लाभ होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में बिखराव रहेगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें, गाय को हरा चारा देना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, जमीन से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे, शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें, शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को धन का लाभ होगा, तिल दान करें, सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, अपनों से सावधान रहे, गाय को हरा चारा दे।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आय का श्रोत बनेगा। जातक को व्यापार से लाभ होगा, सफेद तिल से शिव का पूजन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह स्थिति है। जिन लोगों को राहु लाभकारी सिद्ध होगा, उनको सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक शिव पूजन करें, पीला वस्त्र धारण करें, मेवा युक्त खीर से हवन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल तेजस्वी विचार से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, बजरंग बाण का 11 बार पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव तनाव रहेगा। जातक शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, जीव दान करें।

आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करे

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें