TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (15-01-2025): गणेश पूजन से भौतिक सुख में होगी वृद्धि


जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 15-01-2025 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: दिल्ली विधानसभा 2025 की तैयारी, कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बता दें कि आज दिनांक  15 जनवरी 2025, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 42 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - द्वितीय रात्रि 3 बजकर 29 मिनट तक, दिन -बुधवार, नक्षत्र - पुष्य नक्षत्र दिन में 10 बजकर 50 मिनट तक, कर्क राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: जम्मू कश्मीर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए खुली प्राकृतिक गुफा

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जातक सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का अभिषेक करें, शिक्षा का विस्तार करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में सुधार होगा। जातक को भौतिक सुख में वृद्धि होगी, रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा होगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रशासनिक अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जातक डाक्टर वर्ग रिसर्च करें, प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में सुधार होगा। जातक की रचनात्मक कार्य में वृद्धि होगी, सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन टेक्निकल एजुकेशन में वृद्धि होगी। जातक के नौकरी, व्यापार में वृद्धि होगी, गौ सेवा करें, हरा चारा दे तिल से शिव को अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जातक को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन एकाउंट प्रोफेसर वर्ग रिसर्च करें। जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि शुक्र के साथ टेक्निकल शिक्षा से प्रगति होगी। जातक का फॉरेन जाने का योग बनेगा, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें