TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (17-09-2024): शिव पूजन और चंदन से बेल पत्र में राम नाम लिखने से होगी प्रगति


किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 17-09-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: विश्वकर्मा जयंती: पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और आवश्यक बातें

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 17 सितंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 56 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - शुक्ल, तिथि - चतुर्दशी दिन में 11 बजे तक, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - शतभिषा नक्षत्र दिन में 2 बजकर 20 मिनट तक, कुंभ राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय परिवार में प्रगति होगी। जातक के नौकरी में सुधार परन्तु मन में बिखराव रहेगा, शिव पूजन करें, काले तिल से स्नान कराएं।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव का चंदन से अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आय का श्रोत बनेगा। जातक के नौकरी में उन्नति होगी, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि चंद्रमा दोनों साथ में स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक के मन का बिखराव रहेगा, शिव को जल से अभिषेक करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को संगत का प्रभाव रहेगा, गायत्री मंत्र का जाप करें, सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तनाव ग्रस्त रहेगा। जातक के परिवार में बिखराव होगा, सफेद गाय का पूजन करें, सौभाग्य सामग्री सौभाग्यवती को दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा, शिव का जल से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें, लाल चोला चढ़ाएं चालीसा पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक को सफलता प्राप्त होगी, पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, चालीसा पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन में अशांति होगी। जातक सावधान रहे, अपनो से काली वस्तु का दान करें, शिव को तिल से स्नान कराएं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें