TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (17-10-2024): सूर्य को अर्घ्य दें भाग्य में वृद्धि होगी


जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, खर्चा होगा काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 17-10-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: शरद पूर्णिमा पर बनाएं खीर: बन जाएंगे निरोगी और धनवान

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 17 अक्टूबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 18 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - शुक्ल, तिथि - पूर्णमासी शाम 5 बजकर 24 मिनट तक, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - रेवती नक्षत्र, मीन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, खर्चा होगा काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा में सुधार होगा। जातक शिव को सफेद पुष्प से शिवार्चना करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कर्म में बदलाव होगा। जातक धर्म परायण होकर रहे, गणेश जी का दूर्वा से अभिषेक करें, गाय को हरा चारा दे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्य में वृद्धि होगी। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को अर्घ्य दें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे, आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी व्यापार में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हरा धनिया को जल में मिलाकर सेवन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा कलंकित होना पड़ेगा। जातक सावधान रहे, शिव का गाय के दूध से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में अशांति होगी। जातक सावधान रहे, बजरंग बाण का 11 पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केला पूजन करें। जातक सुगंधित जल से पीपल को अर्घ्य दें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें