TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (4-10-2024): तेजस्वी विचार और खर्चों से बचें, हनुमान जी की करें आराधना


ह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 4-10-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: शारदीय नवरात्रि: भक्ति-भाव से करें मां दुर्गा की आराधना, जानें पूजा विधि और महत्व

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 4 अक्टूबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 8 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - शुक्ल, तिथि - द्वितीय रात्रि 7 बजकर 10 मिनट तक, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - चित्रा नक्षत्र शाम 5 बजकर 53 मिनट तक, तुला राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तेजस्वी विचार के साथ विलाशिता युक्त जीवन शैली होगी। जातक सावधान रहे खर्चा भी हो सकता है, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भय कारक रहेगा। जातक सफेद चंदन से शिव का जलाभिषेक करें, शिक्षा में सुधार करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आय का श्रोत बनेगा। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल कपड़े से चोला चढ़ाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को माता द्वारा लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, शिव पूजन करें, काले तिल से स्नान कराएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिक्षा में सुधार होगा, किसी विषय में सर्च कर सकते हैं।  सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्योदय से वृद्धि होगी। जातक सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा, शिव पूजन करें, सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु तेजस्वी विचार से बचे। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल कपडें पहने बिना सोचे समझे काम मत करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे भाव में गुरु सभी अवरोधक को समाप्त कर सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, पीला वस्त्र धारण करें, गौ सेवा करें, हरा चारा दे।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव को प्रसन्न करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा सर्दी से बचाव करें, जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा,  इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें