TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (5-10-2024): सूर्य को अर्घ्य देने से मिलेगा नौकरी में प्रमोशन


जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 5-10-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: मुफ्त गैस सिलेंडर: यूपी सीएम का प्रदेश को नायाब तोहफा

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 5 अक्टूबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 9 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - शुक्ल, तिथि - तृतीय रात्रि 4 बजकर 55 मिनट तक, दिन - शनिवार, नक्षत्र - स्वाति नक्षत्र रात्रि 8 बजकर 15 मिनट तक, तुला राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन का खर्चा होगा। जातक तेजस्वी स्वभाव से बचे लड़ाई आदि हो सकती है, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गुरु कृपा से सभी काम बनेगा। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता द्वारा आय होगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद वस्तु का दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि विचारो में बिखराव रहेगा। जातक के  स्वास्थ्य में गिरावट होगी, सावधान रहे काले तिल से शिव को स्नान कराएं, सात अन्न से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में तनाव रहेगा। जातक गायत्री का जाप करें, सूर्य को अर्घ्य दें, मनोकामना पूरी होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक गणेश पूजन करें, दुर्बा से अभिषेक करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह है। बुध द्वारा दृष्ट बात चित में महारत हासिल कर जीत हासिल कर सकते है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु विचारो में प्रखरता होगी। जातक को टेक्निकल एजुकेशन में शिक्षा से लाभ होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, पीला वस्त्र धारण करें, गौ सेवा करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उच्च शिक्षा से प्रगति होगी। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद वस्तु से अभिषेक करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सर्दी से प्रभावित रहेंगे, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें