TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (6-02-2025): गीता पाठ से होगा परिवार का विकास


महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।


आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 6-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।  

Read More: PM मोदी ने संसद में गांधी परिवार और सपा नेताओं पर किया वार, खोली सारी पोल

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 6 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 41 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - नवमी रात्रि 10 बजकर 54 मिनट तक, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - कृतिका नक्षत्र शाम 7 बजकर 30 मिनट तक, वृष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: SBI ने जारी की चेतावनी, बताया कैसे धोखाधड़ी से बचे

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी  को चोला चढ़ाएं।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गुरु चंद्रमा का साथ रहना परिवार का विकास होगा। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, गुरु गीता का पाठ करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, दूर्वा से गणेश पूजन करें अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, शिक्षा में गुणवत्ता लाए, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा। जातक को महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा,  रुका हुआ काम बनेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कुत्ता को ब्रेड दे। जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा, गणेश जी पर दूर्वा से अभिषेक करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जातक सर्दी से बचाव करें, शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में प्रखरता रहेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अवरोधक के साथ रहेगा। जातक को कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, गुरु गीता का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काले तिल का दान करें। जातक गौ सेवा करें, माता द्वारा भूमि संबंधी लाभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जातक को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें