TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (6-10-2024): गौ सेवा से मिलेगी शिक्षा में प्रगति


यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 6-10-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: गृह मंत्रालय की अपील: डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ रहें जागरूक

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 6 अक्टूबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 10 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - शुक्ल, तिथि - चतुर्थी पूरी रात, दिन - रविवार, नक्षत्र - विशाखा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 20 मिनट तक, तुला राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में सूर्य पंचमेश होकर सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक सूर्य को अर्घ्य दें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन वृष का गुरु शिक्षा से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, पीला वस्तु का दान करें, गौ सेवा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के भाईयों से लाभ होगा, परिवार का विकास होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले वस्त्र में नारियल लपेट कर जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में सुधार होगा। जातक का धन वापस लौट कर आ रहा है, जिन लोगों के कमर के नीचे दर्द हो वह शनि के लिए पीपल के नीचे दीप जलाकर रखे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्त्री से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, किसी सौभाग्यवती को इत्र के साथ चावल का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सफेद वस्तु का दान करें, गौ सेवा करें, जातक शिव का जल से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चोट आदि से बचे। जातक हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु शिक्षा में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, पीला वस्त्र दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक शिक्षा में गुणवत्ता लाए, हनुमान जी का दर्शन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि टेक्निकल शिक्षा में वृद्धि होगी। जातक सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में राहु से अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, भूमि संबंधी लाभ होगा।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें