आज (12-02-2024) का राशिफल, इन राशि को शिक्षा विभाग में मिलेगी सफलता
सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 12-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं..

आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 12-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 12 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - शुक्ल, तिथि - तृतीय, दिन - सोमवार, नक्षत्र - पूर्वा भाद्रपद, राशि कुंभ में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। जातक के अपने विचारो से सफलता होगी, धर्म के प्रति आस्था रखे।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शिक्षा विभाग में सफलता प्राप्त होगी। जातक को नौकरी में प्रमोशन व्यापार से लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज स्वास्थ्य में सुधार होगा, जातक गौ सेवा हरा चारा का दान करें, शिव पूजन करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन सर्दी के कारण स्वास्थ्य हानि हो सकती है जातक काला तील का दान करें, शिव पूजन करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पराक्रमी रहेगा, छठेभाव में मंगल विजय कारक होगा। जातक का रुका काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें, सूर्य नमस्कार जल दान करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से हानि आत्म बल में कमी होगी, जातक गौ गुरु पूजन करें, पीला वस्त्र का दान करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में बिखराव होगा, जातक का हठी स्वभाव होगा, माता को कष्ट हो सकता है, लोहा धातु कोयला का दान करे, शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, परिवार में प्रगति होगी। रुका काम बनेगा हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय धर्म परायण होगा। जातक को शुभ काम में सफलता मिलेगी, शिक्षा विभाग में प्रगति होगी।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातक के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, धन का योग बनेगा, परिवार में बिखराव के कारण परेशानी आ सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातक के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी, दिया गया धन वापस नहीं होगा। लोहा, धातु, कोयला खदान से लाभ होगा।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में प्रगति होगी, स्त्री से भाग्योदय होगा गुरु पूजन करें।