TheVoiceOfHind

आज (5-09-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक की स्वास्थ्य में होगी गिरावट


यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 5 सितंबर 2024, संवत - 2081,


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 5-09-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: बुलडोजर एक्शन पर सपा अध्यक्ष ने कसा तंज, सीएम योगी ने कहा- ‘बुलडोज़र चलाने के लिए दिमाग चाहिए’

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 5 सितंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 47 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - शुक्ल, तिथि - द्वितीय दिन में 10 बजकर 6 मिनट तक, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - हस्त नक्षत्र पूरी रात सुबह तक, कन्या राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी रहेगा। जातक की मुकदमा आदि में विजय होगी, हनुमान जी का दर्शन करें चोला चढ़ाएं।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में गुरु शिक्षा से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, सेवा कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में बिखराव रहेगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल से स्नान कराएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गलत संगत से बचे नुकसान पहुंचा सकते है। जातक की हनुमान आराधना से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, तामा पात्र से सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए मन में बिखराव तनाव रहेगा। जातक के परिवार में बिखराव होगा, सोचा हुआ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से अधिक लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सफेद वस्तु से शिव को प्रसन्न करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु से बिखराव रहेगा। जातक उत्तेजना से बचे, हनुमान जी को चोला चढ़ाएं चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनो से भय रहेगा। जातक सावधान रहे दिया गया धन वापस नहीं होगा, पीला रंग से गुरु पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सर्दी से प्रभावित रहेंगे, शिव पूजन करें सफेद चंदन से अभिषेक करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में अचानक परिवर्तन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें