TheVoiceOfHind

आज (15-01-2024) का राशिफल, जानें मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त


सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 15-01-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं।


आज का राशिफल: सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 15-01-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेश जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 15 जनवरी 2024, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन संवत 1945, सूर्य उत्तरायण आज से मकर राशि का सूर्य, मास-पौष, पक्ष- शुक्ल, तिथि-पंचमी, दिन-सोमवार का फलादेश। जानेंगे आज के राशिफल और सभी ग्रहो के जातक के बारें में विशेष जानकारी...

मकर संक्राति का शुभ मुहूर्त

" कहा जाता है माघ मकर गति रवि जब होई तीरथ पतिय आए सब कोई "
अर्थात सूर्य में मकर राशि पर आ जाने से सारे तीर्थ प्रयाग राज पर आ जाते है यह समय आज 15 तारीख को सुबह 2 बजकर 17 मिनट से आ जायेगा सभी लोग गंगा आदि पवित्र जल से स्नान आदि करके दान पुण्य करे उत्तम फल के लिए सूर्यनारायण का विभिन्न प्रकार से पूजन करें। गायत्री जाप, आदित्य ह्रदय स्तोत्र, ध्यान, जल दान करें।

मेष राशि 

मेष राशि वाले जातक के लिए आज का दिन भाग्योदय का दिन होगा। रुका हुआ काम बनेगा, सोना, तांमा के व्यापार से लाभ होगा।

वृष राशि 

वृष राशि वाले जातक के लिए आज का दिन सौंदर्य प्रसाधन के खर्च विलासिता पूर्वक जीवन होगा। चांदी धातु से लाभ रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातक के लिए आज का दिन पत्नी के भाग्य से सफलता मिलेगी। पृथ्वी से पैदा होने वाले वस्तु से लाभ होगा, हरा चारा गाय को दें।

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले जातक को लिए आज का दिन संकट का सामना करना होगा, शिव पूजन करें सफेद वस्तु का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक के लिए आज का दिन धन का अपव्य रहेगा, सोच विचार कर खर्च करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक के लिए आज का दिन सावधान रहे। पेट से संबंधी परेशानी हो सकती है, गुरु के वस्तुओं का दान, हवन से कष्ट का निवारण का होगा। पीला वस्तु के व्यापार से हानि होने की संभावना हैं।

तुला राशि 

तुला राशि वाले जातक के लिए आज का दिन विचारो की प्रखरता रहेगी। छठे भाव का राहु राजनीत में विजय देगा, रुका हुआ काम बनाएगा जातक को सफेद वस्तु से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले जातक के लिए आज का दिन धन धान्य से परिपूर्ण होगा, चतुर्थ का चंद्रमा शनि के साथ परिवार में प्रगति करेगा। सफेद वस्तु चांदी आदि से लाभ होगा।

धनु राशि 

धनु राशि वाले जातक के लिए आज का दिन शिक्षा से लाभ होगा, कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। सर्दी का प्रभाव रहेगा सफेद वस्तु से हानि हो सकती है।

मकर राशि 

मकर राशि वाले जातक के लिए आज का दिन परिवार में खुशियां धन का आगमन होगा। जातक को लोहा धातु से लाभ रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक को आज का दिन शत्रु से हानि अपनो से हानि हो सकती है, हनुमान जी के पूजन से लाभ होगा।

मीन राशि 

मीन राशि वाले जातक के लिये आज का दिन कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। शिक्षा में रुकावट धन की हानि गुरु गंगा गौ का पूजन से लाभ रहेगा।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा शुभ काम वर्जित करें।

विशेष जानकारी : जिन लोगो को अपनी राशि और कुण्डली की बारे में विशेष जानकारी लेनी है और कैरियर की विशेष जानकारी प्राप्त करनी है वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।


खास आपके लिए

बड़ी खबरें