TheVoiceOfHind

आज (18-01-2024) का राशिफल, इन राशियों को गुरु की कृपा से होगा लाभ


किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 18-01-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 18 जनवरी 2024, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, सूर्य उत्तरायण, मास-पौष, पक्ष-शुक्ल, तिथि-अष्टमी, दिन- बृहस्पतिवार, नक्षत्र-अश्विनी, सूर्योदय 06 बजकर 52 मिनट से आज का राशिफल...

मेष राशि 

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन खुशियों का है, गुरु के साथ चंद्रमा गजाकेशरी योग बना रहा है आज जो काम शुरू होगा उसकी सफलता निश्चित है गुरु की कृपा से व्यापार नौकरी में सफलता मिलेगी, जातक का सोचा हुआ काम बनेगा।

वृष राशि 

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव परिवार में तनाव हो सकता है जातक सावधानी से रहे, जातक गाय, गुरु की सेवा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन उत्तेजना से भरा होगा, आपसी तनाव हो सकता है, जातक को शिव पूजन से शांति मिलेगी।

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पराक्रम का होगा, शत्रु वर्ग स्वम पराजित होगें। जातक को हनुमान जी के पूजन से लाभ होगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ में बाधा उत्पन्न होगी, जातक सावधान रहें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए माता को कष्ट, सर्दी का प्रभाव रहेगा, पेट संबंधी हानि होगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। आपका भविष्य बहुत सुंदर है, नया काम से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव गलत संगति के कारण हानि हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज मंगलिक काम में धन का खर्च होना, देव गुरु के पूजन अर्चन दान से लाभ होगा।

मकर राशि 

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, आपका सपना पूरा होगा पराक्रमी योग है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन का बिखराव गलत विचारो का होना हो सकता है, जातक को गुरु के पूजन उनकी कृपा से लाभ होगा।

मीन राशि 

मीन राशि वाले जातक आज के दिन सावधानी से रहे संकट का सामना करना पड़ेगा। जातक को शिव पूजन से लाभ रहेगा।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा करेगा उससे बचे।

विशेष जानकारी : यह फलादेश आज के चंद्र कुंडली के द्वारा किया गया है जो सभी राशियों के लिए होता है अगर आप को राशि और कुण्डली से विशेष जानकारी लेनी हो तो राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य से 9415126330, 6386254344 संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें